विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के दबंग नेता कृष्णेंदु मुखर्जी पर हमला, बाल- बाल बचे

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 04 Jan 2021 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 12:43 PM (IST)

भाजपा के राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी को निशाना कर गोलीबारी की गई। कृष्णेंदु बाल-बाल बचे गए। रात 1145 ...और पढ़ें

भाजपा के राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी को निशाना कर गोलीबारी की गई।
भाजपा के राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी को निशाना कर गोलीबारी की गई।

आसनसोल, जागरण संवाददाता। भाजपा के राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी को निशाना कर गोलीबारी की गई। कृष्णेंदु बाल-बाल बचे गए। रविवार रात 11:45 बजे कोलकाता से लौटते समय जब वह डाली लाज स्थित अपने घर के पास पहुंचे तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने पहले कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। कार का दरवाजा खोलने में वह लोग विफल रहे। क्योंकि इसमें एक स्वचालित ऑटो लॉक था। इसके बाद उन लोगों ने ताबड़- तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावर चादर से अपने को ढंक कर पैदल आए थे। फायरिंग के समय कृष्णेंदु मुखर्जी कार के अंदर थे।

उन्होंने स्टीयरिंग व्हील से हॉर्न बजाना जारी रखा, उनके ड्राइवर ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए चिल्लाना शुरु किया। तीन राउंड फायरिंग कर हमलावर वहां से पैदल भाग गए। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वह पार्टी की गतिविधियों के लिए कोलकाता गए थे। सोमवार को आसनसोल में पार्टी की कई बैठकें होने वाली थी। घर में प्रवेश करते समय यह घटना हुई। मैं बाल-बाल बच गया। मुझे संदेह है कि तृणमूल के उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मुझे हटाना उनके हित में है। मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति कहां तक पहुंची है। मैंने शीर्ष नेतृत्व को सूचित किया है। मैंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है।