असम सीमांंत क्षेत्रों में भेजी गई अतिरिक्त फोर्स
असम सीमांंत जिलों की सीमाओं पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। इसकी पुष्टि एडीजी उत्तर बंगाल आनंद कुमार ने की है।
By Edited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 12:48 PM (IST)
सिलीगुडी, जागरण संवाददाता। असम सीमांंत जिलों की सीमाओं पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। इसकी पुष्टि एडीजी उत्तर बंगाल आनंद कुमार ने की है। बताया गया कि असम के 40 लाख लोगों के घुसपैठिया होने का खतरा मंडरा रहा है।
इसमें से कई लाख लोग इस बात को जानते है कि एनआरसी में वे अपनी नागरिकता प्रमाणित नहीं कर सकते है। वे सुरक्षित राज्य की तलाश में है। ऐसे में बंगाल और बिहार के सीमावर्ती जिलों मर उनका ठिकाना हो सकता है।
इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और जांंच के खास इंतजाम किये गए है। प्रशासन की और से इस बात की भी जांंच की जा रही है कि असम से लोग उत्तर बंगाल में हाल के दिनों में जमीन या कोई दूसरी संपति तो नहीं खरीदी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें