Move to Jagran APP

माकपा नीत वाममोर्चा की ही होगी जीत : अशोक भट्टाचार्य

-कहा भाजपा सांप्रदायिक तो तृणमूल कांग्रेस अराजक -जनता को लोकतांत्रिक मूल्य और शांति व

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:45 PM (IST)
माकपा नीत वाममोर्चा की ही होगी जीत : अशोक भट्टाचार्य
माकपा नीत वाममोर्चा की ही होगी जीत : अशोक भट्टाचार्य

-कहा, भाजपा सांप्रदायिक तो तृणमूल कांग्रेस अराजक

loksabha election banner

-जनता को लोकतांत्रिक मूल्य और शांति व सौहार्द ही पसंद जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राज्य के पूर्व मंत्री व सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक एवं मेयर और मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि इस बार भी सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में माकपा नीत वाममोर्चा की ही जीत होगी। वर्ष 2015 का इतिहास फिर दोहराएगा। वह शनिवार को शहर के 24 नंबर वार्ड में माकपा उम्मीदवार इंद्रजीत चंदा के समर्थन में प्रचार के दौरान संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तो सिलीगुड़ी में दाल ही नहीं गलने वाली वहीं तृणमूल कांग्रेस की भी कुछ नहीं चलेगी। एक घोर सांप्रदायिक है तो एक घोर अराजक। सिलीगुड़ी के लोग लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले शांतिप्रिय लोग हैं। उन्हें न तो सांप्रदायिक शक्ति चाहिए और न ही अराजक शक्ति। उन्हें बस लोकतांत्रिक मूल्य और शांति व सौहार्द ही पसंद है। इसलिए इस बार भी यहां माकपा नीत वाममोर्चा ही बेहतर जीत दर्ज कर सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड संचालित करेगा।

उनसे जब यह पूछा गया है कि, विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार हैट्रिक लगाई है, भाजपा ने भी अच्छा ही प्रदर्शन किया है, मगर माकपा व कांग्रेस जीरो रह गई, तो क्या उसका असर सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव पर नहीं पड़ेगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि, स्थानीय निकाय के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होते हैं। इससे पूर्व 2015 में भी तो परिस्थिति आज जैसी ही थी लेकिन फिर भी सिलीगुड़ी नगर निगम में माकपा नीत वाममोर्चा ही विजयी हुआ। वही इतिहास इस बार भी दोहराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, 24 नंबर वार्ड में भी माकपा उम्मीदवार इंद्रजीत चंदा की ही जीत होगी। वहीं, उन्होंने 24 नंबर वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार व सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर भी कटाक्ष किया। माकपा छोड़ कर भाजपा का दामन थाम सिलीगुड़ी के विधायक हुए व अब सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भी 24 नंबर वार्ड के पार्षद उम्मीदवार के बतौर लड़ रहे शंकर घोष के बारे में उन्होंने कहा कि, अपने आदर्शो को बिक्री कर कोई विधायक हुआ है तो जनता क्या उसे माफ कर देगी। जनता जरूर सबक सिखाएगी। रही बात भाजपा की तो उसकी तो कोई नीति ही नहीं है। उसे केवल घृणा फैला कर सांप्रदायिकता की ही राजनीति करने आती है। वह सब यहां सिलीगुड़ी में नहीं चलने वाली। वहीं, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को भी अराजक करार देते हुए कहा कि, उसने जनता को बहुत गुमराह किया है, जनता सब कुछ समझ चुकी है। अब जनता जवाब देगी। इस दिन चुनाव प्रचार में उनके साथ अन्य कई लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.