राज्य सरकार से आर्थिक सहायता की मांग
-अशोक भट्टाचार्य ने सीएम को लिखी चिट्ठी -दुराचार की बढ़ती घटनाओं पर भी जताई चिंता जा
-अशोक भट्टाचार्य ने सीएम को लिखी चिट्ठी
-दुराचार की बढ़ती घटनाओं पर भी जताई चिंता जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में राज्य के किसी भी नगर निकाय को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई। नगर निगम के अपने राजस्व से खर्च चलाना पड़ा है। जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। यह आरोप सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन तथा सिलीगुड़ी के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कही। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर वह आर्थिक सहायता की मांग करेंगे। उन्होंने सिलीगुड़ी तथा आसपार के इलाकों में पिछले कुछ महीने के दौरान दुराचार की बढ़ती घटनाओं पर भी अपनी चिंता प्रकट की है। मेयर ने कहा कि पिछले दो महीने के अंदर सिलीगुड़ी के आस-पास के कई इलाकों में दुराचार की घटनाएं हुई है। किसी भी आरोपी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सन्यासीकाटा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार की घटना हुई, जिससे उस लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक सदस्य ने पूरी घटना पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। जबकि वह स्वयं एक महिला हैं। इस असंवेदनशील बयान को देखते हुए उन्हें अविलंब सदस्य पद से हटा देना चाहिए।