विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Violence: भाजपा का आसनसोल नगरनिगम अभियान बना रणक्षेत्र, कई जगह मारपीट, हमला

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 05 Jul 2019 02:52 PM (IST)

West Bengal Violence भारतीय जनता युवा मोर्चा के आसनसोल नगर निगम अभियान के दौरान आसनसोल शहर रणक्षेत्र बन गया।

West Bengal Violence: भाजपा का आसनसोल नगरनिगम अभियान बना रणक्षेत्र, कई जगह मारपीट, हमला
West Bengal Violence: भाजपा का आसनसोल नगरनिगम अभियान बना रणक्षेत्र, कई जगह मारपीट, हमला

आसनसोल, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आसनसोल नगर निगम अभियान के दौरान आसनसोल शहर रणक्षेत्र बन गया। आसनसोल नगरनिगम पहुंचने से भाजपा समर्थकों को कई जगह रोका गया और गमछधारी तृणमूल समर्थकों ने भाजपाइयों की पिटाई की। जिससे शहर के कई क्षेत्र में तनाव देखा गया। कर्फ्यू जैसी स्थिति देखने को मिली।

जहां भाजपाइयों ने भी पत्थरबाजी की। जहां स्थिति को नियंत्रित करने को पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। तृणमूल आश्रित असामाजिक तत्वों पर फायरिंग करने का आरोप भाजपा द्वारा लगाया गया। जिससे आसनसोल बाजार में भी सन्नाटा देखा गया और वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। दोपहर तक मारपीट और तनाव की स्थिति देखी गयी। काफी संख्या में पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया।