सिलीगुड़ी जेल में फांसी लगाकर एक वृद्ध बंदी ने की खुदकशी
अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार एक बंदी ने सिलीगुड़़ी जेल में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 01:22 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़़ी स्थित विशेष संशोधनागार (जेल) में एक वृ्द्ध बंदी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। उसे मंगलवार को ही खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। मृत बंदी का नाम भूषा बिरजा (65) बताया गया।
बुधवार की सुबह उसका शव लटका पाया गया। जेल में बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। इसकी जांच के लिए मौके पर कई अधिकारी पहुंचे।
बताया गया कि भूषा गाड़ीजोत का निवासी था। उसे अबैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बंगाल एक्साइज एक्ट में पकड़ा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर शुरू कर दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें