अमित शाह का दौरा रद,अब नड़्डा आएंगे
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी 17 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा रद हो गया ह
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी: 17 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा रद हो गया है। उनके स्थान पर अब 19 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा सिलीगुड़ी आएंगे। इसकी जानकारी सिलीगुड़ी संगठनिक जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंहल ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से 17 के बदले 18 अक्टूबर को गृहमंत्री का प्रोग्राम किया जाना था। लेकिन जो जानकारी दी गई है,उसके अनुसार वह उत्तर बंगाल दौरे पर नहीं आ पाएंगे। जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह की तरह उत्तर बंगाल के सभी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के समय उत्तर बंगाल के छह जिलों की की जिम्मेदारी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जिम्मे थी। तब उन्होंने छह की छह लोकसभा सीट भाजपा की झोली में उत्तर बंगाल से डलवा दी थी। जेपी नड्डा के आगमन को लेकर भी भाजपा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले की तरह ही उत्साहित हैं।