Move to Jagran APP

अंबेडकर नेशनल अवार्ड से नवाजे गए सदस्य

संवादसूत्र,रंगपो : सिक्किम अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ के चार सदस्यों को बीती 9 दिसंबर को नई

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 12:16 AM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 12:16 AM (IST)
अंबेडकर नेशनल अवार्ड से नवाजे गए सदस्य
अंबेडकर नेशनल अवार्ड से नवाजे गए सदस्य

संवादसूत्र,रंगपो : सिक्किम अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ के चार सदस्यों को बीती 9 दिसंबर को नई दिल्ली में अंबेडकर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। संगठन के प्रचार प्रसार सचिव ने बताया कि विकास गदाइली,प्रकाश सुंदास,धीरेन मोहोरा तथा देवीमाया बराइली के सम्मानित होने के बाद सिक्किम में वापसी के क्रम में गुरुवार को संगठन सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रंगपो में अनुसूचित जनजाति कल्याण संघ के सभी सदस्यों के साथ ही विभिन्न संस्थानों के सदस्यों ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद क्षेत्र के टूरिस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सभापति शेखर सेवा ने पुरस्कार से नवाजे गए लेागों को शुभकामना दी। उन्होने उक्त पुरस्कार जातिगत आधार पर न होने के बजाए सामाजिक कार्यो के आधार पर दिए जाने की जानकारी दी। राज्य में हाल के कुछ समय से जनजाति कल्याण संघ के क्रियाकलाप बढ़ने के विषय पर चर्चा करते हुए और ज्यादा सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के राष्ट्रपति से भी जनजाति कल्याण के विषय पर चर्चा हेतु मुलाकात का समय मिलने की बात बताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए विशेष सभा बुलाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय दलित साहित्य अकादमी सिक्किम शाखा की अध्यक्षा गीता रूचाल ने संबोधन रखते हुए पुरस्कार मिलने के अवसर को पूरे सिक्किम राज्य के लोगों के लिए गौरव का विषय बताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.