बिहार व सिक्किम के बीच व्यवसायिक संबंध बेहतर बनाने का लक्ष्य
बिहार व सिक्किम के व्यापारियों के बीच व्यवसायिक संबंध बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व सिक्किम चेंबर ऑफ कॉमर्स के बीच एक बैठक हुई।
By Edited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 08:06 PM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। बिहार व सिक्किम के व्यापारियों के बीच व्यवसायिक संबंध बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व सिक्किम चैम्बर आफ कॉमर्स के बीच गंगटोक में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल गंगा प्रसाद ने की। नए राजभवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में बिहार चैम्बर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल अपने 12 सदस्यीय दल तथा सिक्किम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सारदा अपने 15 सदस्यीय दल के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
इस स्तर की बैठक सिक्किम व बिहार के बीच पहली पहल है। व्यापार एवं वाणिज्य जगत को विस्तार करने के लिए आवश्यक परस्पर संबंध तथा उसी अनुसार नीति निर्धारण पर चर्चा हुई। इसी तरह की बैठक भविष्य में अति शीघ्र करने तथा व्यापार व व्यवसाय की संभावनाओं के तलाशने पर निर्णय हुआ। सिक्किम की जैविक खेती उत्पादन तथा पर्यटन क्षेत्र में बिहार ने निवेश पर इच्छा जताई है। हालांकि सिक्किम को भी त्वरित निर्णय पर आने के लिए आग्रह करते हुए बिहार आने का न्योता दिया है।
राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि व्यापार व वाणिज्य के क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं। हालाकि सिक्किम व बिहार के बीच इस नए रिश्ते को जोड़ने के लिए इसे सशक्त आधार भी बताया। इसकी वजह से दोनों राज्य में लाभ होने तथा विकास के नई पायदान पर पहुंचाने की संभावनाओं को व्यवहार में तब्दील कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने स्तर से हर संभव मदद देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने सिक्किम की जैविक खेती एवं पर्यटन के क्षेत्र को विश्व मानचित्र में समाहित होने की जिक्र भी किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें