Move to Jagran APP

दुराचार करने के बाद महिला को जलाने का किया प्रयास, खुद भी जल मरा

जिले के माणिकचक थाने के मथुरापुर गांव के सुभाषपल्ली इलाके में विधवा को प्रेम जाल में फांस कर दुराचार करने व जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 11:13 AM (IST)
दुराचार करने के बाद महिला को जलाने का किया प्रयास, खुद भी जल मरा
दुराचार करने के बाद महिला को जलाने का किया प्रयास, खुद भी जल मरा

मालदा, संवाद सूत्र। जिले के माणिकचक थाने के मथुरापुर गांव के सुभाषपल्ली इलाके में विधवा को प्रेम जाल में फांस कर दुराचार करने व जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोपित पिंटू शेख ने घटना के बाद केरोसिन उड़ेलकर खुद को भी आग लगा लिया।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों ने झुलसी महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जबकि युवक को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले गए, जहां उसने कुछ देर के बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची माणिकचक थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पहचान मालदा के चांचल निवासी पिंटू शेख के साथ हुई। सोमवार की रात पिंटू शेख ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया। इसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। बाद में खुद के शरीर पर भी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। शोर सुनकर पड़ोसी जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पिंटू शेख को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.