तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म के बाद जलाई गयी युवती की नहीं हो पायी है शिनाख्त,
देश के किसी भी कोने में दुष्कर्म जैसे घिनौना अपराध थमने का नाम नहीं ले रही है। मालदा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मालदा, संवाद सूत्र। एक ओर हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के चारों आरोपित को शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। दूसरी ओर मालदा के इंग्लिश बाजार के धानतला इलाके में युवती की नग्न व जली हुई लाश की पहचान नहीं हो पायी कि वह कौन थी? कहां की थी? मालदा पुलिस अभी तक उसका पता-ठिकाना निकाल नहीं पायी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अज्ञात युवती को शव मिला था। स्थानीय लोगों व पुलिस का अनुमान है कि युवती के साथ दुष्कर्म करके हत्या हुई होगी। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म के निशान है। युवती का पोस्टमार्टम भी हो गया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटनास्थल से जो नमूना मिला है, उसे फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
मालदा महिला तृणमूल कांग्रेस की जिला अध्यक्षा व जिला नारी व शिशु सुरक्षा कमेटी की चेयरपर्सन चैताली घोष सरकार ने बताया कि मैं घटनास्थल पर गयी थी। शव को देख के आयी हूं। युवती को बेरहमी से मारा गया है। साफ पता चल रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस की उदासीनता के कारण महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहें है। मालदा कांड की बात कर तो पुलिस की कार्रवाई इतनी धीमी है कि अभी तक आरोपित क्या शव तक की शिनाख्त नहीं कर पायी है।
तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न
देश के किसी भी कोने में दुष्कर्म जैसे घिनौना अपराध थमने का नाम नहीं ले रही है। मालदा के हरिशचंद्रपुर के भालुका बाजार इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी के आधार पर गुरुवार देर रात को झारखंड-बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र माणिकचक इलाके से आरोपित कनक रवि दास को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपित को चांचल महकमा अदालत में पेश किया गया।
बता दें कि मासूम के साथ दुष्कर्म को लेकर पिछले शुक्रवार से हरिशचंद्रपुर का भालुका बाजार इलाका गरम है। लोगों का आक्रोश चरम पर है। छह दिनों से लगातार आंदोलन व सजा की मांग को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया गया। गुरुवार देर रात को आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित कनक रविदास के घर पर तोड़-फोड़ भी किया।
पुलिस ने बताया कि कथा सिलने के लिए पीडि़त बच्ची की मां ने कनक रविदास को बुलाया था। बच्ची के पिता दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करते है। जिस समय यह घटना हो रही थी, उस समय बच्ची की मां आंगनबाड़ी केंद्र से खिचड़ी लाने गयी थी। घर आकर देखा तो मासूम बच्ची खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित कभी जूता सिलने का काम करता था, कभी आइसक्रीम बेचता था, कभी बैंड बजाने का काम करता था। कई बार उसपर दुराचार मामले में नाम आया था। उसका चरित्र ठीक नहीं था। बच्ची को मेडिकल जांच के बाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिशचंद्रपुर थाना के आईसी संजय कुमार दास ने बताया कि आरोपित को पुलिस रिमांड में लेकर मामले की जांच की जाएगी।