अभिजीत राय चौधरी बने भाजपा जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद जिलाध्यक्ष की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य के छह जिलों के जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी। इसमें उत्तर बंगाल के कूचबिहार, सिलीगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिला शामिल हैं। सिलीगुड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी के नाम की लिखित जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों में प्रसन्नता है। शुक्रवार की देर शाम हाशमी चौक स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर नये जिलाध्यक्ष का व्यापक स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अरूण प्रसाद सरकार, कन्हैया पाठक, राजू साहा, सुशील मित्तल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत राय चौधरी ने बताया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे वे अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। उनकी सबसे पहले प्राथमिकता होगी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराना। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर दिल्ली भेजना। सूची के संबंध में उत्तर बंगाल के भाजपा संयोजक रथींद्र बोस ने बताया कि कूचबिहार से मालती राभा, उत्तर दिनाजपुर से शंकर चक्रवर्ती, मालदा से संजीत मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य जिलों की बात करें तो श्रीरामपुर से सुमन घोष बशीरहाट से गणेश घोष और कांथी से तपन मैत्र को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।