Coronavirus: बंगाल में कोरोना के 3459 नए मामले और 52 की मौत
Coronavirus राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 77 हजार 446 हो गई जिसमें 24537 एक्टिव केस है। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8322 हो गई है। स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 44 हजार 587 हो गई है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Coronavirus: बंगाल में शनिवार को भी कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3,459 नए मामले आए तथा 52 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 77 हजार 446 हो गई, जिसमें 24,537 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,322 हो गई है। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में 3,487 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 44 हजार 587 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 93.12 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 93.06 फीसद थी।
इधर, पिछले 24 घंटे में जो 52 मौतें हुई है उनमें कोलकाता में सर्वाधिक 14, उत्तर 24 परगना में 9, दक्षिण 24 परगना में 7 एवं हुगली में 5 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को 3489 नए मामले आए थे एवं 46 मौतें हुई थी। गुरुवार को 3,507 नए मामले आए थे एवं 52 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार को 3528 नए मामले आए थे एवं 51 मौतें हुई थी। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना पर रोकथाम के हर संभव कोशिश और सख्ती की जा रही है।
राज्य में जांच की संख्या 57.89 लाख के पार
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 45,183 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 57 लाख 89 हजार 547 हो गई है।
कोरोना मीटर: बंगाल
कुल केस/ 24 घंटे में : 4,77,446/3,459
सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 24,537/-52
स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में : 4,44,587/3487
कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 8,322/52
कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 57,89,547/45,18
संक्रमितों का आंकड़ा 4.77 लाख के पार
रिकवरी रेट बढ़कर 93.12 फीसद हुआ।