गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पांच किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किय
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पांच किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम रंजू जायसवाल बताया गया है। आरोपित महिला सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित समर नगर इलाके की निवासी है। प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला अपने घर से ही नशे का कारोबार चला रही थी। बीते कई दिनों से महिला के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। बल्कि इलाके के लोगों ने सामूहिक याचिका भी दर्ज कराया। इसके बाद बीते गुरुवार की रात महिला को गांजे के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित महिला को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ----- जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पांच किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम रंजू जायसवाल बताया गया है। आरोपित महिला सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित समर नगर इलाके की निवासी है। प्रधान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला अपने घर से ही नशे का कारोबार चला रही थी। बीते कई दिनों से महिला के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। बल्कि इलाके के लोगों ने सामूहिक याचिका भी दर्ज कराया। इसके बाद बीते गुरुवार की रात महिला को गांजे के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित महिला को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है।