महिलाओं का अभिनंदन समारोह सात को
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महिला दिवस की तैयारी इस समय शहर में जोर-शोर से चल रही है। लायंस क्लब ऑफ
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महिला दिवस की तैयारी इस समय शहर में जोर-शोर से चल रही है। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी यूनिटी विंग्स की ओर से महिला दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्र में शानदार उपलब्धि करने वाली शहर की महिलाओं का अभिनंदन किया जाएगा। जिसमें दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ येलो चिल्ली, प्लानेट मॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निकिता सिंहल ने बताया कि क्लब की स्थापना लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। तभी से महिलाओं के हित में जोर-शोर से कार्य करने की कोशिश की जा रही है। रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी विलिर्वस की ओर से आठ मार्च को उत्तरायण स्थित सेंट्रल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तरायण में काम करने वाले श्रमिकों और परिचारिकाओं को छतरी दी जाएगी। साथ ही दो जरूरतमंदों को व्हील चेयर प्रदान की जाएगी। उक्त कार्य को दानदाताओं के सहयोग से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजन कविता अग्रवाल और पूनम अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य संस्थाएं भी तैयारी में जुटी हुई है।
------ जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महिला दिवस की तैयारी इस समय शहर में जोर-शोर से चल रही है। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी यूनिटी विंग्स की ओर से महिला दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्र में शानदार उपलब्धि करने वाली शहर की महिलाओं का अभिनंदन किया जाएगा। जिसमें दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ येलो चिल्ली, प्लानेट मॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निकिता सिंहल ने बताया कि क्लब की स्थापना लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। तभी से महिलाओं के हित में जोर-शोर से कार्य करने की कोशिश की जा रही है। रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी विलिर्वस की ओर से आठ मार्च को उत्तरायण स्थित सेंट्रल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तरायण में काम करने वाले श्रमिकों और परिचारिकाओं को छतरी दी जाएगी। साथ ही दो जरूरतमंदों को व्हील चेयर प्रदान की जाएगी। उक्त कार्य को दानदाताओं के सहयोग से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजन कविता अग्रवाल और पूनम अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य संस्थाएं भी तैयारी में जुटी हुई है।