Move to Jagran APP

फागुन: बागों में बहार है

स्नेहलता शर्मा सिलीगुड़ी फागुन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के शुरू होते ही

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:24 PM (IST)
फागुन: बागों में बहार है
फागुन: बागों में बहार है

स्नेहलता शर्मा, सिलीगुड़ी: फागुन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के शुरू होते ही चारों प्रकृति अपनी सुंदरता बिखेरती हुई नजर आ रही है। रंग-बिरंगे फूल प्रकृति की खुबसूरती को दोगुना कर रहे हैं। फागुन के आते ही बागों में बहार दिखने लगी है। फूल की कई किस्में दिख रही है। फेरबीना, इथोपिया, एलनडोनाई, सोलबिया जैसे कई फूल खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। लाल-पीले गेंदा से बालकनी खिली हुई नजर आ रही है। इसके अलावा अपार्टमेंट इत्यादि का गार्डन भी फूलों से सजा हुआ नजर आ रहा है। बहुत ही खुबसूरती के साथ रास्ते इत्यादि की सजावट फूलों के गमले से की गई है। इस समय गेंदा सबसे अधिक खिला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा गुलाब की भी कई किस्में आई हुई हैं। जिसमें चाइनीज गुलाब सबसे अधिक लूभा रहा है। साथ ही ऐसे कई गुलाब भी है जो देखने में काफी बड़े हैं। पहाड़ी फूल भी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जिसमें आर्किड इत्यादि भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा पेड़ पौधे से पर्यावरण सरंक्षण होता है। शहर की मुख्य सड़कों सहित कई इलाकों में हार्टिकल्चर सोसायटी की ओर से पेड़ लगाए गए हैं। जो शहर की सुंदरता और पर्यावरण को हरा-भरा रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

loksabha election banner

वहीं इस्कॉन मंदिर परिसर से जुड़े नाम कृष्ण दास कहते हैं कि सुबह उठते ही रंग-बिरंगे फूलों से बगीचे को देखते ही मन प्रसन्न हो उठता है। फूलों से बेहद लगाव है। आप किसी भी स्थिति में रहे अगर आपको खिले हुए फूल दिख जाए तो ऐसा लगता है मानों सारे कष्ट दूर हो गए है। बगीचे की देखभाल हम सभी मिलजुल कर करते हैं। साथ ही माली भी रखे हुए हैं। किस फूल को कौन सी खाद्य देनी है। यह सब जानकारी उन्हीं से मिल जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.