Move to Jagran APP

प. सिक्किम के सुदूर कर्जी में सीएम ने लगाया जनता दरबार

-कर्जी पुलिस चेक पोस्ट का किया उद्घाटन -यहा की समस्याएं दूर करने के प्रति सरकार संकल्पित -प

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:57 PM (IST)
प. सिक्किम के सुदूर कर्जी में सीएम ने लगाया जनता दरबार
प. सिक्किम के सुदूर कर्जी में सीएम ने लगाया जनता दरबार

-कर्जी पुलिस चेक पोस्ट का किया उद्घाटन

loksabha election banner

-यहा की समस्याएं दूर करने के प्रति सरकार संकल्पित

-प्रशिक्षित व दक्ष स्थानीय युवाओं को वहीं पर मिलेगी नौकरी

-क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा

-------------

संसू.कर्जी :राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (गोले) सोमवार को सुदूर पश्चिम सिक्किम के कर्जी पहुंचे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले यहा की जनता से जो वादा हुए थे उसे निभाने के उद्देश्य से ही वह यहां पहुंचे। पश्चिम सिक्किम के तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पीएस तामांग ने सोमवार को योक्स टाशीडिंग विस क्षेत्र की जनता से सीधे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कर्जी पहुंचते ही यहा स्थापित कर्जी पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह जब विपक्ष के नेता थे तब भी यहा के प्रत्येक गाव में पहुंचे थे। उन्होंने कहा, सरकार यहां की समस्याओं को दूर करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य का सबसे अविकसित इलाका कर्जी है। पूर्व सरकार जिस-किसी कर्मचारी को विक्टिमाइज करती थी सबको यहीं भेजा जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहा की समस्याओं को सुनकर इसके समाधान के लिए आगामी बजट सेशन में धनराशि रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार है पर हम विपक्ष में जिस तरह थे उसी तरह हम सरकार में भी हैं। हम कतई नहीं बदले हैं। हमारा उद्देश्य जनसमस्याएं दूर कर पश्चिम जिले का पुरजोर विकास करना है। उन्होंने यहा की सड़क की स्थिति देख यहा के प्रत्येक विभागीय प्रमुख और मंत्रियों को लाए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षित और दक्ष स्थानीय युवाओं को वहीं पर नौकरी देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूर्व सरकार की तरह केवल घोषणएं नहीं करेंगे। पूर्व सरकार ने यहा की पोखरी को विकास करने का वादा किया था लेकिन घोषणा अनुरूप काम निहीं किया। उन्होंने आगे कहा की हम यहा की जनता के सलाह अनुरूप यहा विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्रको पर्यटन के लिए विकसित करने की बात कही। मुख्यमंत्री गोले ने स्थानीय पंचायत और जनता को एक साथ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रत्येक साल इस जगह का भ्रमण करेंगे, जहा वह सरकार द्वारा पारित कामों का जायजा लेंगे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि स्थानीय जनता की विकास के लिए अब ग्रामीण जनता के साथ सरकार जुडेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहा के स्वयं सहायता समूह और क्लाब के लिए भी काम करेंगे। जानकारी देते है मुख्यमंत्री पीएस गोले 2 मार्च को टाशीडिंग और तीन मार्च के दिन योक्सम का भ्रमण करेंगे।

फोटो: जनता से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री पीएस तामाग

----------

कर्जी में प्रथम मुख्यमंत्री आए थे हेलीकाप्टर से

संसू.कर्जी : सिक्किम की भौतिक विकास में देखा जाए तो आधारभूत सुविधा से शून्य प्राय: क्षेत्रों में कर्जी का नाम सबसे आगे होता है। यहा मुख्यमंत्री के भ्रमण का इतिहास भी आश्चर्यचकित करने वाला है। वर्ष 1988 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. नरबहादुर भंडारी हेलीकाप्टर से यहा की जनता से मिलने पहुंचे थे। जहा सड़क नहीं थी वहां मुख्यमंत्री भंडारी ने पंचायत भवन का निर्माण कराकर उद्घाटन किया था। इसके बाद वर्ष 1994 में सरकार गठित करने वाले पूर्व सीएम पवन चामलिंग भी एक बार आए थे। पवन चामलिंग की सरकार गठित होने के बाद कर्जी जाने के लिए वर्ष 2003 में सड़क मार्ग निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो इस समय बदहाल स्थिति में है। मुख्यमंत्री पवन चामलिंग साल 2011 में धुपिडाडा यागताम ग्राम पंचायत इकाई तक पहुंचे, लेकिन वह कर्जी तक नहीं पहुंचे थे। क्षेत्र की जनता की दिक्कतों के मद्देनजर ही उन्होंने यहा सडक मार्ग निर्माण करने का निश्चय किया।

यहा की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है मानो इसे घोडे़ और खच्चड़ के लिए बनाया गया हो। 25 साल की चामलिंग सरकार ने इसे मरम्मत और कलपत्र बिछाने का काम नहीं किया, स्थानीय लोगोंका कहना है। ग्रामीणों की मानें तो पूर्व सरकार में यहा की सड़क की मरम्मत के लिए अनुमोदन किया गया, लेकिन समय सापेक्ष काम नहीं हो सका। दुखकी बात यह है कि लोगों को करीब 45 किलोमीटर सडक की यात्रा करने के लिए तीन घटे का समय खर्च करना पड़ता है। यहा का प्रमुख बाजार गेजिंग है जो यहा से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर है। कर्जी राजधानी गंगटोक से करीब 180 किमी. दूरी पर है। यहा राजधानी पहुंचनेवाली सर्विस वाहन सुबह 6 बजे निकले तो लगभग दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे।

यहा के लोग सडक मार्ग के साथ-साथ, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे सुविधाओं से लगभग बंचित है। यहा के लोग गौ पालन और कृषि से अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। जानकारी है कि टाशीडिंग 9 माइल से कर्जी के लिए वर्ष 2003 में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सडक निर्माण में राज्य सरकार की पीडब्ल्यूडी, विद्युत परियोजना के तहत किया गया था। सडक मार्ग का जीर्णोद्धार हो जाने पर यहा से दक्षिण जिला के बोरेंग, राबंगला आदि स्थान आसानी से आना-जाना होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहा के लिए सबसे पहले सडक निर्माण ही महत्वपूर्ण है।

फोटो: कर्जी जाने वाली बदहाल सड़क

----

क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन की व्यापक संभावनाएं :जैकब खालिंग

मुख्यमंत्री की भ्रमण बारे बोलते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री तामाग जब विपक्ष में थे उस समय उन्होंने वादा किया था कि सरकार गठन करने के बाद वह यहा की जनता से मिलेंगे। मुख्यमंत्री तामाग साल 2018 में यहा आए थे। अपने वचन अनुरूप वह आज इस जगह पर जनता से मिलने आए है। सचिव खालिंग के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते मुख्यमंत्री का भ्रमण विलंब हुआ। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री इस भ्रमण परे बहुत सारी परियोजनाओं का अनुमोदन करेंगे और भ्रमण में विभिन्न विभागीय प्रमुख भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

जैकब खालिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण में यहा के लिए आवश्यक पूर्वाधार निर्माण संबंध में चर्चा किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यहा के लोग स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है इसलिए मुख्यमंत्री के भ्रमण के साथ-साथ एक स्वास्थ्य विभागीय टोली भी है, जो यहा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं के लिए आगामी बजट में धनराशि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन की व्यापक संभावनाएं है। अब सड़क मार्ग का सुदृढ़ीकरण के बाद यहा ग्रामीण पर्यटन के विकास के लिए काम किया जाएगा।

--------

गैर हिंदी भाषी क्षेत्र में हिंदी साहित्य के प्रति रूचि महत्वपूर्ण

गंगटोक में हिंदी के वैश्विक परिदृष्य को लेकर वार्ता

संसू.टाशीडिंग:हिंदी साहित्य सेवा समिति, सिक्किम के सदस्य और वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, समालोचक एवं लेखक डा. आशिष कंधवे के बीच भेंट वार्ता आयोजन की गई। यहा के विकास क्षेत्र स्थित नेपाली साहित्य परिषद में आयोजित इस साहित्यिक भेंट कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष रूद्र पौड्याल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य सेवा समिति के अध्यक्ष भीम ठटाव लगायत अन्य के बीच हिंदी का वैश्विक परिदृष्य को लेकर वार्ता प्रस्तुत की गई।

वार्ता में हिंदी भाषा-साहित्य की विशेषता, विश्वस्तर में हिंदी की अवस्था, भारत में हिंदी भाषा साहित्य का विकासगति के बारे में चर्चा की गई। चर्चा में वर्तमान विकसित विज्ञान के साथ हिंदी भाषा वैज्ञानिक भाषा बन रही है। देश की राजधानी दिल्ली में 90 प्रतिशत शुद्ध हिंदी नहीं बोल सकते। इस अवसर पर लेखक डा. आशिष कंधवे ने कहा कि भारत में हिंदी लगायत अन्य भाषाएं लगातार बोले जाते है। इनका संरक्षण प्रत्येक जाति को करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि गैर हिंदी भाषी क्षेत्र में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो इसे महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान विकासशील देश में हिंदी भाषा, साहित्य तथा संस्कृति में ह्रास आरही है, ऐसी स्थिति में साहित्य लेखन संस्कार नहीं भूलना चाहिए।

इससे पहले विश्व हिंदी साहित्य परिषद, भारत के अध्यक्ष डा. आशिष कंधवे का परिचय देते हुए डा. प्रदीप त्रिपाठीने कहा की डा. कंधवे ने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बहुत ज्यादा योगदान दिया है। उन्होंने डा. कंधवे से जुडी संस्थान और उन्होंने जो अवार्ड प्राप्त की उसके बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में हिंदी साहित्य सेवा समिति के अध्यक्ष भीम ठटाल ने समिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा संस्था के माध्यम से हिंदी साहित्य में थप योगदान दिया गया है। उन्होंने सिक्किम में संपर्क भाषा नेपाली होते हुए भी राज्य सरकार ने 11 भाषाओं को राज्य भाषा के रूप में मान्यता दी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभाध्यक्ष रूद्र पौड्याल ने कहा कि समाज में पठन संस्कृति लुप्त होरहा है कहा। उन्होंने विज्ञान की विकास के साथ-साथ संस्कार-संस्कृति तथा भाषा-साहित्य में असर पडा है कहा। इस अवसर पर स्थानीय कवियों नें रचनाएं पाठन किया था।

फोटो: साहित्य परिषद गागटोक के कार्यक्रम में अतिथि

------------------

एसकेएम को सशक्त बनाएं : कला सुब्बा

नामची में एसकेएम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

संसू.टाशीडिंग:दक्षिण सिक्किम के नामची बाजार स्थित सत्तारूढ एसकेएम पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के लिए सभा आयोजित की गई। पोकलोक-कामराग विधानसभा समष्टि के लिए आयोजित सभा का नेतृत्व कला सुब्बा ने किया। अपने संबोधन में कला सुब्बा ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से पालन कर पार्टी को और सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग के निर्देश में आयोजित किया गया है कहा। उन्होंने सदस्यता ग्रहण तय सीमातक समापन करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की।

फोटो: एसकेएम पार्टी कार्यालय में सभा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.