रिमांड पर पुलिस को मिले कई सुराग
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सिलीगुड़ी महकमा के फासीदेवा में सिर-धड़ अलग हत्याकाड में गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी महकमा के फासीदेवा में सिर-धड़ अलग हत्याकाड में गिरफ्तार दोनों आरोपितों मोहम्मद मोमीरुल और मोहम्मद रसूल को कोर्ट ने 14 दिनो ंकी रिमांड पर फांसीदेवा पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। लगातार तीसरे दिन उससे पूछताछ हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो दो अन्य आरोपी फरार हैं,उनका सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों ने बताया है दोनों ने पूछताछ के दौरान हत्या के कारणों का खुलासा किया है। कई और तथ्यों की जानकारी दोनों से जुटाई जा रही है। दोनों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। जिसकी मदद से दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दोनों को गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस की मांगों को स्वीकार कर दोनों को 14 दिनों के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। यहा बताते चलें कि बीते 12 फरवरी की सुबह सिलीगुड़ी महकमा के फासीदेवा ब्लॉक अंतर्गत झमकलाल जोत इलाके से होकर गुजरने वाली महानंदा कैनाल के किनारे से सिर-धड़ अलग किया शव बरामद हुआ। सिर से धड़ एक सौ मीटर दूर पड़ा था। पुलिस ने मृतक की पहचान उमेश शाह (46) के रूप में की। मृत उमेश सिलीगुड़ी नगर निगम के 4 नंबर वार्ड के हेमंत बसु कॉलोनी इलाके का निवासी था। इस मामले में चार लोगों में से दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। दाíजलिंग ग्रामीण डीएसपी अचिंत गुप्त ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक ने इस हत्याकाड के संबंध में स्पष्ट तौर पर पत्रकारों को जानकारी पहले ही दे दी है। आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में जो बातें सामने आ रही है उसके अनुसार हत्यारों ने उनके बहनोई के लापता होने और बहन के दिमागी तौर पर बीमार होने के कारण ही हत्या की है। क्योंकि जिस महिला के साथ उमेश के अवैध संबंध की बात सामने आ रही है वह दीमागी तौर पर बीमार है और उसका पति गायब है। महिला के भाई को लगता था कि उमेश शाह इस सब के लिए दोषी है। हत्याकाड का मुख्य कारण अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। जाच के प्रारंभ में ही उमेश शाह के कैरेक्टर को लेकर कई प्रकार की बातें सामने आई थी। उसके आधार पर ही एक कड़ी दूसरी कड़ी जुड़ती चली गई और हत्याकाड का खुलासा हो गया। इसके अलावा उमेश शाह का नाले को लेकर इस परिवार से काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। डीएसपी गुप्त ने बताया कि झमक लाल इलाके में रहने वाले लालजी मोहम्मद, उमेश शाह के गोदाम में श्रमिक का काम करता था। उसे उमेश ने काम से निकाल दिया था। काम से निकाले जाने के बाद लालजी मोहम्मद सिलीगुड़ी आ गया। इसके बाद एक दिन वह बिना बताए कहीं गायब हो गया। लालजी के गायब होने के बाद उसकी पत्नी परेशान रहने लगी। लालजी मोहम्मद का साला डेमिलो झमक लाल जोत में रहता था। उसी ने हत्या की पूरी प्लानिंग की।