Move to Jagran APP

चुनावी मैदान में कूदी भारतीय ट्राइबल पार्टी

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के चुनावी मैदान में कई नई

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 09:24 PM (IST)
चुनावी मैदान में कूदी भारतीय ट्राइबल पार्टी
चुनावी मैदान में कूदी भारतीय ट्राइबल पार्टी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के चुनावी मैदान में कई नई पार्टिया भी ताल ठोक रही हैं। उन्हीं में से एक भारतीय ट्राइबल पार्टी भी है। यह पार्टी विधानसभा चुनाव में तराई-डूआर्स की छह आरक्षित सीटों के साथ ही साथ राज्य भर में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित समस्त सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पार्टी के उत्तर बंगाल क्षेत्र के अध्यक्ष ल्योस हसपुरित ने शनिवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल व अन्य जनजाति बहुल क्षेत्रों विशेष कर तराई डूआर्स की सभी आरक्षित छह सीटों पर भारतीय ट्राइबल पार्टी चुनाव लड़ेगी।

loksabha election banner

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा है कि चाय बागानों की दुर्दशा दूर की जाए। चाय बागान मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 350 रुपये व अन्य सुविधाएं दी जाएं। चाय बागान मालिकान की मनमानी पर लगाम लगाई जाए। इसके साथ ही बरसों बरस से बसने के बावजूद चाय बागान के अधिकांश मजदूर आज भी भूमिहीन हैं सो उन्हें जमीन का मालिकाना हक दिया जाए। चाय बागान मजदूरों का, आदिवासियों का व अनुसूचित जनजातियों का शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसी के खिलाफ हम चुनावी मैदान में आए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त पार्टी गुजरात मूल की है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के महेश भाई सी. वसावा एवं राष्ट्रीय संयोजक गुजरात के छोटू भाई वसावा हैं। संवाददाता सम्मेलन में ल्योस हसपुरित ने कहा कि अब तक हम एक समाजसेवी संगठन के रूप में ही आदिवासियों व चाय बागानों के लोगों के लिए काम कर रहे थे। पर, अब मुख्य धारा की राजनीति में भागीदार बन कर उनका कल्याण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.