कोरोना का डर काफूर,शहर में बढ़ी भीड़
-कई ट्रैफिक प्वाइंट पर जाम की स्थिति -खुले में खाद्य सामग्रियों की बिक्री भी शुरू -लोगों क
-कई ट्रैफिक प्वाइंट पर जाम की स्थिति
-खुले में खाद्य सामग्रियों की बिक्री भी शुरू
-लोगों को जागरूक करती नजर आई पुलिस
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना की रफ्तार को रोकने के साथ स्थिति को चरणों में सामान्य करने के लिए राज्य सरकार ने अगस्त महीने में प्रति सप्ताह 2 दिन लॉकडाउन की घोषणा की है। अगस्त महीने का पहला लॉकडाउन बुधवार को बीत गया। उस दिन लॉकडाउन काफी सफल रहा है। लेकिन लगता है लोगों में कोरोना का डर काफूर हो रहा है। भारी भीड़ होने लेगी है। एक दिन बाद ही लोग लापरवाह हो गए हैं। पहले लॉकडाउन के बाद गुरुवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। सिलीगुड़ी के सेवक रोड सहित कई ट्रैफिक प्वाइंट पर जाम की समस्या भी देखी गई। महीने के पहले लॉकडाउन के अगले दिन सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट के साथ शहर के चंपासारी, गुरुंग बस्ती, विधान मार्केट, हैदरपाड़ा बाजारा, सालुगाडा बाजार सहित शहर से सटे माटीगाडा, बागडोगरा बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। खुले में भी खाद्य सामग्री की बिक्री हो रही है। मजे की बात है लोग उसे खरीद कर खा भी रहे हैं।
लॉकडाउन के अगले दिन बाजार में लोगों की संख्या भले ही अधिक हो लेकिन सिलीगुड़ी पुलिस अपने कर्तव्य पर डटी रही। ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस को बाजार-बाजार में घूम कर कोरोना से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन कराते देखा गया।