Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhoomi Pujan: लॉकडाउन में हुगली के कई इलाकों में मना भूमि पूजन का उत्सव

राम जन्मभूमि पूजन पर बुधवार को जहां पूरा देश राममय होते दिखा वही बंगाल के हुगली ज़िले के विभिन्न जगहों पर भी लाॅकडाउन के दौरान राम भक्त प्रभु राम की पूजा अर्चना करते दिखे

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 11:05 PM (IST)
Ram Mandir Bhoomi Pujan: लॉकडाउन में हुगली के कई इलाकों में मना भूमि पूजन का उत्सव
Ram Mandir Bhoomi Pujan: लॉकडाउन में हुगली के कई इलाकों में मना भूमि पूजन का उत्सव

राज्य ब्यूरो, कोलकता:  राम जन्मभूमि  पूजन के अवसर  पर बुधवार को जहां पूरा देश राममय होते दिखा, वही बंगाल के हुगली ज़िले के विभिन्न जगहों पर भी लाॅकडाउन के दौरान राम भक्त प्रभु राम की पूजा अर्चना करतें दिखाई दिए। बुधवार की प्रांत पांच बजे बेंड़ल साहेब बागान स्थित शिव काली मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम की विधिवत पूजा अर्चना के साथ होम यज्ञ किया। यह कार्यक्रम दोपहर तक चला। इसी प्रकार बांसबेरिया के गंगा घाट पर  भाजपा कर्मियों ने भगवान राम की पूजन की।

loksabha election banner

इसके बाद राम भक्तों ने प्रभु  की आरती भी की और लोगों में प्रसाद बांटा। बुधवार की सुबह श्रीरामपुर संगठनिक जिला भाजपा की ओर से प्रभाषनगर इलाके में भगवान राम की पूजन करके यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रीरामपुर संगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष श्यामल बोस के साथ कई नेता उपस्थित थे। इसी प्रकार रिसड़ा बागुर पार्क इलाके में श्रीरामपुर जिला संगठनिक महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में पूरी विधि विधान के साथ भगवान राम, माता सीता तथा राम के प्रिय भक्त हनुमान जी की पूजा की गई। जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में भूमि पूजन कर रहे थे।

उसी समय भाजपा की नेत्री शशि सिंह कुछ पार्टी कार्यकत्ता एव अपने परिवारवालों के साथ प्रभु राम की आराधना में लगी थी। शशि सिंह ने कहा कि आज पांच सौ वर्ष की तपस्या पूरी हुई। हमारे देश के  यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों राम मंदिर का शिलान्यास हुआ है। उनका कहना है कि राम मंदिर की तरह ही नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देख का विकास होगा। राम हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक है। आस्था से ही भक्ति जुड़ी है। राम उत्सव के इस मौके पर पांडुआ भाजपा कार्यालय में भी भाजपा कर्मियों ने प्रभू राम की पूजा-अर्चना की। बुधवार सुबह छह बजे से लाॅकडाउन होने के चलते भाजपा नेता निर्भय राय उर्फ राजू की अगुवाई में कल देर रात को ही रिसड़ा के विभिन्न रास्ते एवं मंदिरों पर गेरूवा झंडा लगाया गया।राम भक्तों ने ज़िले के खानाकुल, डानकुनी, उत्तरपाडा, चांपदानी तथा भद्रेश्वर इलाके में भी भूमि पूजन के मौके पर भगवान राम की पूजा-अर्चना करके उत्सव मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.