पुण्यतिथि याद किये गए ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कोरोना काल मे बुधवार को ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 129 वीं पुण्यतिि
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
कोरोना काल मे बुधवार को ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 129 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। दाíजलिंग जिला तृणमूल काग्रेस की ओर से डाबग्राम फूलबाड़ी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन सरकार ने उनको याद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्श पर चलना चाहिए। इसके अलावा भाजपा के सासद राजू बिष्ट और जॉन बरला तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चंदन राउत ने कहा कि आज उनके विचारों को लेकर गांव तक जाने की जरूरत है। जिससे उनके आदर्शो का प्रभाव बच्चों के मन में पड़े। उत्तरबंग थैलेसीमिया एवं विकलाग प्रतिबंधी सेवा संस्था की ओर से शिक्षाविद पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम का आयोजन चिल्ड्रन पार्क स्थित विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । साथ ही इस महान विभूति के योगदान को याद किया गया। इस बारे में संस्था की ओर से जानकारी देते हुए विमल कृष्ण बनिक ने बताया कि विगत 10 वर्षो से हम महान विभूतियों की जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। सरकारी निर्देशों को मानते हुए इस अवसर पर किसी प्रकार की भीड़ भाड़ नहीं की गई।