सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी फांसीदेवा के मुरलीगच्छ के ओवर ब्रिज के निकट सड़क दुर्घटना में एक
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: फांसीदेवा के मुरलीगच्छ के ओवर ब्रिज के निकट सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में इलाज के दैरान उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम सुभाष सरकार है। वह विधाननगर के मिलनपल्ली का निवासी था। बताया जाता है कि सुभाष बाजार से घर लौट रहा था तो अचानक बाइक के अनियंत्रित होने से सड़क पर जा गिरा। उसी समय तेज रफ्तार से गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस व स्थानीय लोग उसे विधाननगर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहा उसकी तबियत बिगड़ने से उसे नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी अचिंत गुप्त ने बताया कि पुलिस मामले की जाच कर रही है।