विप्र समाज का बड़ा फैसला,मृत्युभोज बन्द
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी ब्राह्मण समाज के देश के सर्व वृहद संगठन विप्र फाउन्डाशन की राष्ट्रीय
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: ब्राह्मण समाज के देश के सर्व वृहद संगठन विप्र फाउन्डाशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से मृत्युभोज को बन्द करने का निर्णय लिया गया। मृत्युभोज बंद कर उसकी जगह आध्यात्मिक एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के जीर्णोद्धार की परंपरा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विप्र फाउंडेशन के सदस्य इसकी पहल करेंगे। विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय परिषद की रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई गई। संगठन के प्रादेशिक महासचिव संजय शर्मा ने यह जानकारी दी। जबकि संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि मृत्यु पर भोज जैसी कुप्रथा को बंद कर पुराने धाíमक एवं आध्यात्मिक केन्द्रों के जीर्णोद्धार के पीछे संगठन की सोच है कि समाज और मानव हित में हमारी सनातन संस्कृति अक्षुण्ण रहे। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी परम आवश्यकता भी महसूस की जा रही हैं। अब कोरोना काल में तो नए सिरे से इनकी वैज्ञानिकता भी प्रमाणित हो गई है। विफा इसके लिए एक जनजागरण अभियान चलाएगा कि मृत आत्मा की शाति हेतु कर्मकाड पूरे विधि-विधान से करवाएं पर मृत्यु पर भोज ना करें। विफा की इस ऑनलाइन बैठक में ब्राह्मण समाज की 22 संवर्गो के 217 लोगों ने देश के 69 स्थानों से भाग लिया।