शारीरिक दूरी बनाकर लोगों को दिया जाएगा पेंशन
-विभिन्न वार्डो में सैनिटाइजिंग का काम जोरों पर -कोरोना को लेकर लोगों को किया जा
-विभिन्न वार्डो में सैनिटाइजिंग का काम जोरों पर
-कोरोना को लेकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी:तीन नंबर बोरो चेयरमैन निखिल साहनी ने शुक्रवार को बताया कि सोशल डिस्टेंस नियमों का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाकर सभी पेंशन धारकों को बोरो के माध्यम से पेंशन देने का काम होगा। उन्होंने बताया कि 500 लोगों के बीच 2 किलो चावल,2 किलो आटा, 2 किलो आलू तथा नमक प्रदान किया जाएगा। 500 और परिवारों के पास इसे पहुंचा दिया जाएगा। साहनी ने बताया कि शुक्रवार को सुभाषपल्ली बाजार को सैनिटाइज किया गया है। कल से वार्ड 18 अंतर्गत सभी 6 बस्तियों सरवन नगर ,राजा बस्ती, नूतन बस्ती,खुदीराम कॉलोनी, लीची बागान तथा प्रमोद नगर को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर लोगों से आग्रह किया कि लॉकडाउन के दौरान बिना मतलब घर से बाहर ना निकलें। ऐसा करने पर अब पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। जलपाईगुड़ी में शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वार्ड 43की माकपा पार्षद रागिनी सिंह ने बताया कि वार्ड 43 को सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइजर मशीन के माध्यम से वार्ड के प्रत्येक गलियों नालों तथा आसपास के घरों को सैानिटाइज किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है ओए मोहल्ला में गंदगी ना फैलाएं संकट के इस घड़ी में सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर इस मुकाबले को जीतें। नगर निगम और वार्ड कमेटी की ओर से यह भी घोषणा की जा रही है कि जिन व्यक्तियों को खासी और सर्दी के साथ बुखार है,वह बिना डरे जाच के लिए जाएं तथा यह सुनिश्चित करा लें कि वे कोरोना के शिकार नहीं हुए हैं।