प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी प्रधाननगर थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : प्रधाननगर थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जीवन कृष्ण दास है। वह अलीपुरद्वार का रहने वाला है। उसके पास से 43 बोतल कफ सिरप पाया गया। गुरुवार को उसे सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि पुलिस ने बुधवार रात सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में संदेह के आधार पर उसे पकड़ा। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि कफ सिरप अधिक दाम में बेचता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें