Move to Jagran APP

तृणरमूल को नगर निगम से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने की आशंका

-नेता विपक्ष ने अपने पार्षदों के साथ की बैठक -वर्तमान वाम मोर्चा बोर्ड पर बोला हमला -कर्मच

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 09:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 09:25 PM (IST)
तृणरमूल को नगर निगम से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने की आशंका
तृणरमूल को नगर निगम से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने की आशंका

-नेता विपक्ष ने अपने पार्षदों के साथ की बैठक

loksabha election banner

-वर्तमान वाम मोर्चा बोर्ड पर बोला हमला

-कर्मचारियों से लगातार निगरानी रखने की अपील जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के इस वर्ष होने वाले चुनाव के मद्देनजर निगम में प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने नगर निगम के प्रमुख दस्तावेजों पर नजर रखने की अपील निगम के कर्मचारियों से की है। बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम स्थित कार्यालय में उन्होंने अपने पार्षदों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम में विपक्ष के नेता रंजन सरकार ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचारियों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की रक्षा करने की अपील की गई है। आशंका है कि निगम के प्रमुख दस्तावेजों को या तो गुम कर दिया जाएगा अथवा आग लगाकर जला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचित बोर्ड के सत्ता संभालने से पहले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गायब कर देने या आग लगाने की कई घटनाएं देखी गई है। हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि ऐसा आकस्मिक हो सकता है, लेकिन हम इस बार कोई मौका नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए इस नजर रखने की अपील कर रहे हैं।

सरकार ने कहा कि वामो परिचालित नगर निगम बोर्ड नागरिक परिसेवा मुहैया कराने में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार ने आरोप लगाया कि नगर निगम बोर्ड की विफलताओं को छुपाने के लिए वाम मोर्चा, काग्रेस और भाजपा ने एक इंद्रधनुष गठबंधन बनाया है।

वर्तमान बोर्ड पिछले पांच वर्षो में विकास कार्य करने में पूरी तरह से तरह से विफल रही है। राज्य सरकार द्वारा आवंटित धन का उपयोग भी नहीं हो पाया है। तृणमूल कांग्रेस पार्षदों ने बोर्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद आरोप लगाया है। बोर्ड के वर्तमान कार्यकाल के दौरान नियुक्त किए गए 650 कर्मचारियों की जांच की जानी चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि वे निगम चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं।

डिप्टी मेयर ने आरोपों को खारिज किया

दूसरी ओर सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रामभजन महतो ने तृणमूल पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंनें कहा कि पहली बार इस तरह के अजीब आरोप सामने आ रहे हैं। एसएमसी में आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन हमने कभी नहीं सुना है कि चुनावों के दौरान आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज क्षतिग्रस्त हो गए थे। महतो ने कहा कि तृणमूल काग्रेस को याद रखना चाहिए कि वाम मोर्चा ही भाजपा से मुकाबला कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.