वामो-कांग्रेस गठबंधन तय, सीटों को लेकर चल रहा बैठकों का दौर
-गठबंधन दलों का नहीं होगी दिलों से माकपा व कांग्रेस का दावा पराजित करेंगे भाजपा व तृण्
-गठबंधन दलों का नहीं होगी दिलों से
माकपा व कांग्रेस का दावा, पराजित करेंगे भाजपा व तृणमूल कांग्रेसी उम्मीदवारों को
-फार्मूला लगभग तय एक दो सीटों पर फंसा है पेज
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में वामो कांग्रेस गठबंधन एक साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। दोनों दलों के नेताओं का कहना है कि यह गठबंधन सिर्फ दल का नही दिल का होगा। इसके लिए दोनों दलों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठक पूरी हो गयी है। इस चुनाव में ना सिर्फ गठबंधन में एकजुटता दिखाई देगी बल्कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं को प्रचार के दौरान एक ही मंच पर देखा भी जा सकेगा। पिछली चुनाव में वाममोर्चा ने 23 सीटें जीते थी। कांग्रेस ने चार। इस प्रकार नगर निगम के कुल 47 सीटों से 27 सीटों को दोनों पार्टियों के जिम्मे होगा। बचे 20 सीटों पर दोनों पार्टियां के बीच सीटों को बंटवारा आपस में बैठकर किया जा रहा है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में दो से तीन सीटों पर कांग्रेस और वाममोर्चा के बीच रस्साकशी चल रही है। उसे भी जल्द ही दूर करने की बात कहीं जा रही है। दोनों दलों के नेताओं शीर्ष नेताओं के अनुसार कांग्रेस 14 व 15 और वाममोर्चा 32 या 33 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस संबंध में माकपा के वरिष्ठ नेता सह मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य और माकपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक शंकर मालाकार ने बताया कि यह गठबंधन सिर्फ दलों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे दिलों से हर मोर्चे पर लड़ा जाएगा। चुनाव में हर हाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को पराजित करने के साथ ही बोर्ड पर कब्जा करेगी। बोर्ड पर कब्जा में किसी प्रकार की कोई दिक्कतें नहीं है। दोनों पार्टी चाहती है कि वे इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतकर इतिहास रच दें। कांग्रेस नेता शंकर मालाकार ने कहा कि नगर निगम की आम जनता तृणमूल की नीति से परेशान है। यह परेशानी दूसरे दलों के साथ उनके दल के अंदर के नेताओं और समर्थकों में भी देखा जा रहा है। जल्द ही कांग्रेस के शीर्ष नेता सिलीगुड़ी आएंगे जिसके बाद चुनाव की रणनीति पर माकपा नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम रुप दिया जाएगा। मालाकार ने यह भी कहा कि इन दिनों कांग्रेस और वाममोर्चा नेताओं और समर्थकों को सत्ता पक्ष पुलिस के माध्यम से डराने की कोशिश में लगी है इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस वाममोर्चा को पहले से ही बाहर से समर्थन देती आ रही थी अब बोर्ड में जीत के बाद शामिल होगी। मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य ने स्पष्ट कहा कि दोनों दलों के नेता इस चुनाव में पूर्व की भांति लोगों के मताधिकार को लूटने से बचाने का काम करेंगे। पुलिस, मनी व मसल पावर के सहारे नगर निगम पर तृणमूल कांग्रेस को किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उत्तर बंगाल दौरे पर आ रहीं मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं पर भी दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की नजर है।