गोदाम में आग लगने से खलबली
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सुबह-सबेरे आगजनी की घटना से शहर के गंगा नगर इलाके में खलबली मच गई। शनिवा
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 09:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सुबह-सबेरे आगजनी की घटना से शहर के गंगा नगर इलाके में खलबली मच गई। शनिवार सुबह गंगा नगर स्थित शर्मा केटरिग के गोदाम में आग लग गई। आग देखते ही स्थानीय लोगों ने उस पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया। दमकल विभाग ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गोदाम में केटरिग का सामान आदि रखे पड़े थे। आग में केटरिंग का कुछ सामान जला है। दमकल की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें