आंखों की साफ-सफाई बहुत जरूरी, रखें ख्याल
नोट जागरण प्रश्न प्रहर का लोगो लगेगा फोटो संजय 01 अथवा 02 -दैनिक जागरण के ला
नोट : जागरण प्रश्न प्रहर का लोगो लगेगा फोटो : संजय 01 अथवा 02
-दैनिक जागरण के लोकप्रिय प्रश्न-प्रहर में उपस्थित हुए डॉ. काजी मोहम्मद नैय्यर आलम
-नेत्र रोग संबंधित पाठकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का दिया उत्तम परामर्श
-कहा, आज बहुत ज्यादा हो रहा है कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
-कंप्यूटर, लैपटॉप व स्मार्ट फोन पर लगातार काम न करें, ब्रेक जरूरी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :
दैनिक जागरण के लोकप्रिय प्रश्न प्रहर में शुक्रवार को जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ, कैटरैक्ट सर्जन व मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट डॉ. काजी मोहम्मद नैय्यर आलम उपस्थित हुए। इस अवसर पर टेलीफोन के माध्यम से दैनिक जागरण के पाठकों ने उनसे नेत्र रोग संबंधित विभिन्न सवाल किए जिसका उन्होंने उत्तम परामर्श दिया। पेश हैं कुछ मुख्य सवाल-जवाब के अंश। प्रश्न : आंखों में 6-7 दिनों से लाली-लाली रहती है, क्या करूं।
राकेश कुमार (सिलीगुड़ी)
उत्तर : यह संभवत: कंजंकिटवाइटिस के चलते हो सकता है। एलर्जी व इंफेक्शन भी हो सकता है। वैसे, ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है। एंटी बायोटिक दवा से यह ठीक हो जाएगा। अपने करीबी किसी नेत्र रोग चिकित्सक से परामर्श लें। अहम बात यह कि, आंखों की सफाई बहुत जरूरी है। इसका पूरा ख्याल रखें। प्रश्न : मेरी उम्र 40 साल है। इधर, एक-डेढ़ महीने से नजदीक से पढ़ने में शब्द धुंधले दिखते हैं।
अरुण कुमार उपाध्याय (सालुगाड़ा)
उत्तर : यह कोई आंखों की बीमारी नहीं है। उम्र जनित समस्या है। ऐसी समस्या को मेडिकल की भाषा में प्रेस बायोपिया कहते हैं। व्यक्ति की उम्र 35 साल से अधिक होने पर ऐसा होता है। इसके लिए, आंखों की जांच करा कर आवश्कतानुसार पावर के चश्मे उपयोग किए जा सकते हैं। उससे समस्या दूर हो जाएगी। प्रश्न : मुझे माइग्रेन की समस्या है। यह क्या आंखों के चलते है या आंखों से इसका कोई संबंध है।
शहला सिद्दीकी (सिलीगुड़ी)
उत्तर : माइग्रेन के बहुत से कारण हो सकते हैं। इसका संबंध आंखों से भी हो सकता है। पहले आई विजन चेक कराएं। अगर डॉक्टर कोई पावर का चश्मा उपयोग करने की सलाह देते हैं तो उसका उपयोग करें। उससे राहत मिलेगी। इसके अलावा बहुत ज्यादा मेहनत करने, कम नींद लेने व तनाव आदि से भी माइग्रेन संबंधित हो सकता है। इन पहलुओं का भी ध्यान रखें। काम के साथ-साथ आराम, अच्छी नींद व तनावमुक्त जीवनशैली भी जरूरी है। प्रश्न : मेरी उम्र 30 साल है। मैं अकाउंट्स का काम करता हूं। कंप्यूटर पर बहुत देर-देर तक काम करना होता है। इधर, समस्या यह है कि दिन भर काम की थकान के बाद रात में चीजें साफ-साफ नहीं दिखती हैं।
मुकेश दास (रायगंज)
उत्तर : यह कंप्यूटर विजन सिंड्रोम प्रतीत हो रहा है। आजकल यह लोगों में ज्यादा हो रहा है। इससे बचने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप या स्मार्ट फोन पर लगातार घंटों-घंटों काम में न लगे रहें। बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें। मतलब, आंखों को मामूली सा ब्रेक दें। जैसे हर 20-30 मिनट पर कुछ सेकेंड इधर-उधर थोड़ा दूर देखें फिर कंप्यूटर पर काम में लग जाएं। इससे आंखों की कोशिकाओं को राहत मिलेगी व जो समस्या है वह उत्पन्न न होगी।नेत्र रोग चिकित्सक से परामर्श लेकर आई ल्यूब्रिकेंट्स ड्रॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रश्न : मेरी उम्र 40 साल से अधिक है। मेरी समस्या यह है कि आंखों में बीच-बीच में खुजली होने लगती है। इसके साथ ही छोटे अक्सर पढ़ पाने में समस्या भी होती है। वे साफ-साफ नहीं दिखते।
नीतू दीक्षित (सिलीगुड़ी)
उत्तर : आंखों में बीच-बीच में खुजली की वजह एलर्जी व इंफेक्शन हो सकते हैं। इसलिए आंखों की साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। दिन भर में दो-चार बार आंखों में साफ पानी के छींटे मारने से व डॉक्टर के परामर्श अनुसार आई ड्रॉप उपयोग करने से राहत मिल जाएगी। वहीं, छोटे-छोटे शब्दों का साफ-साफ न दिख पाना उम्र जनित समस्या है। इसके लिए, आंखों की जांच करा कर आवश्कतानुसार पावर के चश्मे उपयोग किए जा सकते हैं। उससे समस्या दूर हो जाएगी।