Move to Jagran APP

नगर निगम ने शुरू किया सजगता अभियान

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से नगर निगम क्षेत्र में पेयजल स्वच्छता डेंगू सतर्क

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:43 AM (IST)
नगर निगम ने शुरू किया सजगता अभियान
नगर निगम ने शुरू किया सजगता अभियान

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

loksabha election banner

नगर निगम की ओर से नगर निगम क्षेत्र में पेयजल स्वच्छता, डेंगू सतर्कता, कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति लोगों के बीच सजगता अभियान की बीते मंगलवार से शुरुआत कर दी गई। इसका शुभारंभ वार्ड नंबर चार से हुआ। इसमें मेयर अशोक भट्टाचार्य खुद शामिल हुए। वार्ड पार्षद परिमल मित्रा व अन्य के साथ मिल कर जगह-जगह जा कर लोगों को सजगता पर्चे बांटे। इसके साथ ही माइकिंग भी की गई। मेयर ने बताया कि नगर निगम के हरेक वार्ड में यह सजगता अभियान चला कर लोगों को सजग किया जाएगा। इसे हेतु राज्य सरकार के पालिका मामलों के विभगा की ओर से प्रति वार्ड 25 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। हरेक वार्ड में पांच-पांच दिन यह सजगता अभियान चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.