पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 20 घंटे लेट
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी दिल्ली से गुवाहाटी व गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के देर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दिल्ली से गुवाहाटी व गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के देरी से चलने की स्थिति यथावत है। मंगलवार को दिल्ली से गुवाहाटी तक जाने वाली 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं पहले से अपनी गति में कुछ सुधार करते हुए दिल्ली से गुवाहाटी तक जाने वाली 12506 नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से एनजेपी पहुंची। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली 14056 ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे तथा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही थी। एनएफ रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर में बाढ़ व भू-स्खलन की वजह से गुवाहाटी से सिल्चर व अगरतला तक जाने वाली ट्रेनों को 19 जूलाई तक रद कर दिया गया है।