चुनाव के समय से हथियारों का मिलने का सिलसिला जारी, बेलूर से आग्नेयास्त्र संग एक गिरफ्तार
हावड़ा नगर पुलिस के गुप्तचर विभाग ने बेलूर थाना के बिजली क्वार्टर के नजदीक ठाकुरदास घोष स्ट्रीट इलाके में छापामारी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 04:14 PM (IST)
हावड़ा, जागरण संवाददाता। हावड़ा नगर पुलिस के गुप्तचर विभाग ने बेलूर थाना के बिजली क्वार्टर के नजदीक ठाकुरदास घोष स्ट्रीट इलाके में छापामारी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम नरेंद्र सिंह (45) है। उसके पास से एक आग्नेयास्त्र व एक कारतूस जब्त किया गया है। वह स्थानीय थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।
सोमवार की सुबह उक्त गिरफ्तारी हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया। आज आरोपित को हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय से विशेषकर उत्तर हावड़ा के विभिन्न थाना इलाके से हथियारों का मिलने का सिलसिला जारी है। कई गिरफ्तारियां भी इन मामलों में हो चुकी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें