जल जमाव और गंदगी को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन
-वार्ड चार के पार्षद को सौंपा मांगपत्र - समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेता
संजय चार
-वार्ड चार के पार्षद को सौंपा मांगपत्र
- समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के चार नंबर वार्ड पार्षद कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो और दो नंबर मंडल की ओर से रविवार को प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य परिमल मैत्र को मांगपत्र सौंपकर वार्ड में गंदगी और जल जमाव की समस्या दूरी करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे धमेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और विक्रमादित्य मंडल ने कहा कि इस वार्ड में हल्की सी बारिश होने पर जगह-जगह जल जमाव हो जाता है। जगह-जगह गंदगी का अंबार है। यहां स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरुक नहीं किया जाता है। जल जमाव और गंदगी के कारण डेंगू का खतरा बना हुआ है। डेंगू के चपेट में आने से इस वार्ड के पूर्व पार्षद की मौत भी हो गयी थी। वार्ड पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य परिमल मैत्र ने माना कि वार्ड में समस्याएं है। लेकिन ऐसा नहीं कि इन समस्याओं के प्रति वह गंभीर नहीं हैं। समस्याओं को बोर्ड मीटिंग में भी उठाया जाता है। वार्ड के लोगों को भी सफाई के प्रति जागरुक होना होगा और समय-समय पर उचित सुझाव देना होगा। भाजयुमो नेताओं ने शीघ्र समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।