गांजा के साथ कूचबिहार का युवक गिरफ्तार
-पुलिस को बताया कि ज्यादा कमाई के लिए कर रहा गांजा की तस्करी जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी
-पुलिस को बताया कि ज्यादा कमाई के लिए कर रहा गांजा की तस्करी
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के प्रधाननगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट से गांजा के साथ कूचबिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। युवक का नाम 22 वर्षीय तापस सरकार है। उसे रविवार को सिलीगुड़ी कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया गया। थाना के आइसी विश्वजीत घोषाल ने बताया कि आरोपित युवक ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह कूचबिहार से गांजा लेकर नदिया ले जा रहा था। इस दिनों युवाओं में गांजा की मांग लगातार बढ़ी है। गांजा को सिगरेट में भरकर पीने के लिए वे छोटी छोटी पुड़िया का अच्छी कीमत देते है। इसलिए तीन किलोगांजा एक बार ले जाने से छह से आठ हजार रूपये की कमाई होती है। इस धंधे में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी कई आरोपित गांजा के साथ पकड़े गये है जो कूचबिहार से गांजा लेकर आने की बात स्वीकार किया था।