आग की चपेट में आए 15 घर, घरवाले बड़ी मुश्किल में
इस अग्निकांड ने पंद्रह लोगों को सड़क पर ला दिया है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 11:06 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 11:06 AM (IST)
रायगंज [संवादसूत्र]। इस्लामपुर के चंपाबाग इलाके में शुक्रवार की देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। इस दौरान 15 घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने अाग लगी देखकर दमकल विभाग को सूचित किया। तत्काल ही दमकल विभाग के दो इंजन घटनास्थल पर पहुंचे। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिनके घर जले हैं, वे सड़क पर आ गए हैं। इस समय उनके लिए बड़ी मुश्किल की घड़ी है।
इस्लामपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है। वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पीडि़तों को जरूरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
नगरपालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले भी यहां आग लगी है। कच्चे मकान के कारण आग जल्दी फैल जाती है। घर के बाहर व छज्जे पर ढिबरी रखने की वजह से आग लग जाती है। तेज हवा के समय लोगों को सावधान होने की जरूरत है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें