जान जोखिम में डालकर नौका से नदी पार कर रहे है ग्रामीण
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बारिश के कारण आत्रयी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कुमारगंज व बाल
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बारिश के कारण आत्रयी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कुमारगंज व बालुरघाट के मध्य यह नदी प्रभावित होती है। लेकिन नदी का अस्थायी पुल के टूटने से लोगों को संपर्क ही टूट गया है। अपनी जान जोखिम में रखकर लोग नौका से नदी मार्ग का सफर कर रहे है। ग्रामीणों को अब आर्थिक बोझ भी झेलना पर रहा है। छोटी से छोटी जरूरत के लिए इस पार के लोगों को उसपार जाना पड़ता है। कालिकापुर, बेलाइन, धाउल, डाकरा, चंद्र दौला, पार्वती पुर, माहतो पाड़ा, काशिपुर सहित विभिन्न गांवों के हजारों लोग इस अस्थाई पुल पर निर्भर थे। इस पुल के जरिए बालुरघाट सहित अन्य इलाकों में जाते थे। लेकिन अब नौका के दौरा वे नदी पार कर रहे है। विधायक बाच्चू हांसदा ने एक साल पहले पक्का सेतु बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह पक्का सेतु अभी तक देखने का नहीं मिला। सांसद अर्पिता घोष ने भी पक्का पुल बनवाने का आश्वासन दिया था। लोगों का प्रतिव्यक्ति 10 रूपया देकर नदी पार करना पड़ रहा है।
कैप्शन : नौका पर सवार होकर नदी पार करते ग्रामीण