बुलबलु तूफान पीडि़तों के लिए भेजी गयी सहायता राशि
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पिछले दिनों बुलबुल तूफान ने दक्षिण बंगाल में भारी तबाही मचाई थी। इसे लेकर दक
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पिछले दिनों बुलबुल तूफान ने दक्षिण बंगाल में भारी तबाही मचाई थी। इसे लेकर दक्षिण दिनाजपुर के हिली एक्सपोर्टस एंड कस्टम क्लीयरिंग एजेंटस एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोश में जिलाधिकारी के मार्फत सहायता राशि भेजी गयी। मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोश के लिए सहायता राशि जिलाधिकारी निखिल निर्मल के हाथों सौंपी गयी। बुलबुल तूफान के पीड़ितों के लिए एक लाख का चेक सौंपा गया। जिलाधिकारी निखिल निर्मल ने बताया कि संगठन की ओर से कल्याणकारी कार्य किया गया है। हम चाहते है कि जिला के दूसरे संगठन भी बुलबुल तूफान पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आए। इस संकट की घड़ी में सभी को मदद के लिए आगे बढ़ना चाहिए। कोई भी संगठन हमारे डिसास्टर मैनेजमेंट फंड एड रिलीफ फंड में सहायता राशि दे सकते है। हम इसे मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा करेंगे।