बेटे को स्टेशन छोड़कर घर लौटने के दौरान पिता की सड़क हादसे में मौत
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बेटे को स्टेशन तक पहुंचाकर घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बेटे को स्टेशन तक पहुंचाकर घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। यह घटना बालुरघाट थाना के मणिपुर इलाके की है। इस दुर्घटना को लेकर लोगों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम नजरूल सरदार(50) है। वह कुमारंगज थाना के समजिया ग्राम पंचायत के कृष्णपुर(दाउदपुर) गांव का निवासी था। पेशे से कृषक था। मृतक का छोटा बेटा तोराफ सरादर दूसरे राज्य में काम करते है। मंगलवार की सुबह बालुरघाट स्टेशन से वह कोलकाता के लिए जा रहा था। पिता नजरूल सरदार अपनी बाइक पर बिठाकर बेटे को स्टेशन छोड़ने गए थे। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 512 पर एक बस ने नजरूल को पीछे से जोरदार धक्का मारा। घातक बस नजरूल को धक्का मारकर फरार हो गई। घटनास्थल पर ही नजरूल सरदार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बालुरघाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पतिराम फांड़ी के ओसी देवव्रत मिश्र ने बताया कि घातक गाड़ी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।