सड़क हादसे में सिविक वोलेंटीयर की मौत
संवाद सूत्र, गंगारामपुर: सिविक वोलेंटीयर मुख्तार हुसैन(22) की बुधवार सुबह आठ बजे लॉरी के
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 May 2018 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 07:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, गंगारामपुर: सिविक वोलेंटीयर मुख्तार हुसैन(22) की बुधवार सुबह आठ बजे लॉरी के धक्के से मौत हो गई। वह अपनी बाइक से हरिरामपुर की ओर जा रहा था। मृतक दक्षिण दिनाजपुर के वंशीहारी थाना के बुनियादपुर इलाके का रहने वाला था। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घातक लॉरी को पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें