ट्रेक्टर के धक्के से ऑटो में सवार 6 यात्री घायल
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट के मालंच से आ रही यात्री सवार ऑटो को एक ट्रेक्टर ने शु
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 08:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट के मालंच से आ रही यात्री सवार ऑटो को एक ट्रेक्टर ने शुक्रवार रात को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण ऑटो पास के एक तालाब में गिर गई। ऑटो में सवार 6 यात्री ऑटो के पलटने से घायल हो गए। यात्रियों में तीन महिलाएं थी। यह घटना बालुरघाट थाना के खानपुर इलाके के 512 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी घायल महिलाओं को बालुरघाट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कैप्शन: क्षतिग्रस्त ऑटो
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें