राणी सती मंदिर में सामूहिक मंगल पाठ
संवाद सूत्र, गंगारामपुर : गंगारामपुर में रानी सती दादी का सामूहिक मगंल पाठ पूरी तनमयता से किया
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 09:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, गंगारामपुर : गंगारामपुर में रानी सती दादी का सामूहिक मगंल पाठ पूरी तनमयता से किया गया। इस अवसर पर राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ था। मगंल पाठ व पूजा समापन के बाद भक्तों के बीच खीर पुरी,नारीयल का प्रसाद वितरित किया गया। मालूम हो कि भादवी अमावस्या के दिन रानी सती दादी की विशेष पूजा पाठ होती है। पुजारिन अंजू शर्मा जी ने बताया कि दादी सबकी मनोकामना पूरी करती है। ।प्रभा अग्रवाल जी बोली दादी के मगंल पाठ से सारे कष्ट दूर होते है। किरण शर्मा पुष्पा शर्मा व श्यामा अग्रवाल ने कहा कि गंगारामपुर में मां का विशाल दरबार लगता है।
कैप्शन : मंगलपाठ करती हुई महिलाएं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें