भाजपा सदस्या के पांव में रस्सी बांधकर गांव में घुमाने से मची खलबली
-हटाये एक आरोपित उप प्रधान अमल सरकार -पीड़िता बहनों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी -भ
-हटाये एक आरोपित उप प्रधान अमल सरकार
-पीड़िता बहनों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
-भाजपा राज्य अध्यक्ष ने की घटना की कड़ी निंदा
संवाद सूत्र, गंगारामपुर : महिला मुख्यमंत्री के शासन में उसकी पार्टी के ही नेताओं द्वारा नारी का अपमान से दक्षिण दिनाजपुर में खलबली मच गयी है। आरोप है कि भाजपा की सदस्या के पांव में रस्सी बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने घर के सामने से बन रहें सड़क निर्माण में अपना जमीन का अधिक भाग चले जाने के लिए विरोध किया था। यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर के नंदनपुर ग्राम पंचायत के फतहनगर इलाके की है। पीड़िता का नाम स्मृति कन्या व सोमा दास है। दोनों बहनों पर तृणमूल कार्यकर्ता ने अमानवीय तरीके से अत्याचार किया। छड़ी से सरेआम पिटाई की गयी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आयी। भाजपा के राज्य अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने बताया कि जब कोई भाजपा में शामिल होते है, उसके साथ तृणमूल के लोग यही बर्ताव करते है। यह उसकी गंदी राजनीति का नमूना है। हमला नंदनपुर पंचायत के उप प्रधान अमल सरकार ने किया। उन्हें शर्म आना चाहिए। एक उप प्रधान नारी के साथ ऐसी हरकत कर सकता है। बतादें कि इस घटना के बाद से तृणमूल के आला कमान ने आरोपित अमल सरकार को पद से हटा दिया है। सोमवार को जिले में मंत्री सुब्रत बख्शी आ रहें है। उनके आगमन से पूर्व जिले में ऐसी घटना से चारों तरफ तृणमूल की किरकिरी हो रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। तृणमूल की जिला अध्यक्षा अर्पिता घोष ने बताया कि मैं इस घटना की निंदा करती हूं। पार्टी की ओर से अमल सरकार को हटाने का निर्देश आ गया है।