Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने किया सड़क जाम

-पांच जून को भाजपा महिला नेतृ मौसमी मजूमदार ने की थी आत्महत्या -30 नवंबर, 2017 को भरी सभ्

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 08:12 PM (IST)
जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने किया सड़क जाम
जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने किया सड़क जाम

-पांच जून को भाजपा महिला नेतृ मौसमी मजूमदार ने की थी आत्महत्या

loksabha election banner

-30 नवंबर, 2017 को भरी सभा में मौसमी मजूमदार ने शुभेंदु सरकार को थप्पड़ मारा था

संवाद सूत्र,बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर जिला के भाजपा नेतृ मौसमी मजूमदार की मौत को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पूरे जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया। गिरफ्तारी के खिलाफ जिले के सभी ब्लॉक में सड़क जाम किया गया। आज शुभेंदु सरकार को गंगरामपुर महकमा के बुनियादपुर अदालत में पेश किया गया। गौरतलब है कि सोमवार रात को बालुरघाट शहर के रघुनाथपुर बाजार से शुभेंदु सरकार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिरामपुर थाना लाया गया। आरोप है कि भाजपा नेतृ मौसमी मजूमदार की आत्महत्या के पीछे शुभेंदु सरकार का हाथ है।

भाजपा के जिला महासचिव बापी सरकार ने बताया कि झूठे मामले में जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ हमने आज जिले भर में सड़क जाम किया।

क्या है घटना : दक्षिण दिनाजपुर की महिला मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष मौसमी मजूमदार(45) ने गत पांच जून को आत्महत्या किया। आरोप है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार मौसमी मजूमदार को मानसिक रूप से परेशान व अपमानित करते थे। इसी के कारण उन्होंने आत्महत्या की। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में मेरा या किसी भाजपा नेता का हाथ नहीं है। मौसमी मजूमदार हमारी सक्रिय सदस्य थी। बुनियादपुर के नगरपालिका चुनाव में हमारी उम्मीदवार थी।

बतादें कि गत वर्ष 30 नवंबर, 2017 को एक सभा के दौरान मौसमी मजूमदार ने मंच पर शुभेंदु सरकार को चाटा मारा था। इसके कारण काफी हंगामा हुआ था। बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया।

बुनियादपुर महकमा अदालत ने आरोपी शुभेंदु सरकार को चीफ मजिस्ट्रेट पार्थ सारथी चटर्जी ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया है। वहीं लगिन दास को चारों दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया।

कैप्शन : सड़क जाम करते भाजपा कार्यकर्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.