पंचायत चुनाव में भाजपा का स्लोगन 'एबार बांग्ला'
संवाद सूत्र, बालुरघाट : त्रिपुरा के विधानसभा में भाजपा का नारा था 'चलो पालटाई'। इस बार पंचा
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 09:10 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 09:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, बालुरघाट : त्रिपुरा के विधानसभा में भाजपा का नारा था 'चलो पालटाई'। इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा को नारा होगा 'एबार बांग्ला'। यह कहना है भाजपा के नेता मुकुल राय का। वें बुधवार को पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर व मालदा में आयोजित कार्यशाला के लिए बालुरघाट नाट्य मंदिर आए हुए थे। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए मुकुल राय ने कहा कि बंगाल में 5 बार बिजनेश समीट हुआ लेकिन इसके आयोजन में कितना खर्च हुआ और कितना निवेश हुआ, इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना होगा। बंगाल में भाजपा के ऊपर हमला किया जा रहा है। तृणमूल के इशारे पर पुलिस जबरन भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में ठूंस रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें