दक्षिण दिनाजपुर में मरने वालों की संख्या चार
जेएनएन, बालुरघाट/गंगारामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दक्षिण दिनाजपुर जिला में हिंसा, गोलीबार
जेएनएन, बालुरघाट/गंगारामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दक्षिण दिनाजपुर जिला में हिंसा, गोलीबारी के कारण सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार तक यह संख्या पहुंचकर चार हो गई। अभी भी हमले के कारण दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक का नाम जिल्लूर रहमान बताया गया है। सोमवार को मतदान के दौरान उसपर हमला किया गया था। बालुरघाट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बाद में उसे मालदा के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। आज दोपहर के समय उसकी मौत हो गई। हमले का आरोप आरएसपी की ओर लगाया गया है। आरएसपी के पूर्व मंत्री विश्वनाथ चौधरी ने इस हमले को सिरे से नकार दिया।
दूसरी ओर बालुरघाट में सोमवार देर रात को भाजपा के उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में लूटपाट मचाया गया। जिला के सभी भाजपा उम्मीदवार कार्यालय में सारी रात छिपकर अपनी जान बचाने में लगे हुए थे। आरोप है कि जाली वोट का विरोध करने पर हमला किया गया। यह घटना बालुरघाट ब्लॉक के भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत खिदिरपुर के चड़पाड़ा इलाके में घटित हुई।
भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के 17 नंबर सीट के खिदिरपुर संसद से भाजपा की महिला उम्मीदवार पंपा शील के घर पर हमला किया गया। रात 11 बजे भाजपा की महिला उम्मीदवार, उनके पति व नाबालिग बच्चों पर हमला किया गया। लेकिन सभी जान बचाकर किसी तरह पार्टी कार्यालय में शरण ली। हमले से आतंकित भाजपा के 20 उम्मीदवार व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में रात गुजारी। उम्मीदवार पंपा शील ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस जाली वोट दे रहे थे। हमने इसका विरोध किया तो हमला किया गया। इसे लेकर बालुरघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।