विधानसभा चुनाव तक एनआरसी के खिलाफ आंदोलन चलेगा : अर्पिता
-एनआरसी के नाम पर भाजपा आंतक फैला रही है संवाद सूत्र बालुरघाट जब तक बंगाल में मुख्यमंत्र
-एनआरसी के नाम पर भाजपा आंतक फैला रही है
संवाद सूत्र, बालुरघाट : जब तक बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है, तब तक एनआरसी लागू नहीं होगी। जब तक राज्य नहीं चाहेगी, एनआरसी लागू नहीं होगी। केंद्र सरकार बंगाल पर एनआरसी थोप नहीं सकती। एनआरसी के खिलाफ हमारा आंदोलन विधानसभा चुनाव तक चलेगा। यह कहना है दक्षिण दिनाजपुर जिला की अध्यक्षा व पूर्व सांसद अर्पिता घोष का। गुरुवार को एनआरसी के खिलाफ बालुरघाट के थाना मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें वें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया के साथ-साथ सड़क पर भी एनआरसी के खिलाफ उतरने का आह्वान किया। असम में एनआरसी के नाम पर 19 लाख लोगों को हटाया गया। भाजपा वाले बंगाल में भी एनआरसी का आतंक फैला रहें है। तृणमूल हर मंच से एनआरसी के खिलाफ प्रचार कर रही है। इस सभा में पूर्व मंत्री शंकर चक्रवर्ती, बाच्चू हांसदा सहित विभिन्न तृणमूल नेता उपस्थित थे।
तृणमूल जिला अध्यक्ष अर्पिता घोष ने बताया कि असम से हिंदू बंगाली को हटा दिया गया।पश्चिम बंगाल में विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ना यही भाजपा की राजनीति है।
कैप्शन : जिलाध्यक्षा की सभा में लोगों की भीड़