नपा चेयरमैन के खिलाफ वाम का फूटा गुस्सा
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालूरघाट नगरपालिका अधीनस्थ वार्डो के विस्तार संबंधी प्रस्ताव की सटीक
संवाद सूत्र, बालुरघाट : बालूरघाट नगरपालिका अधीनस्थ वार्डो के विस्तार संबंधी प्रस्ताव की सटीक प्रतिलिपि नहीं मिलने से गुस्साए वाम पार्षदों ने जिला अधिकारी से शिकायत करने की धमकी दी। नगर निगम चुनाव अधिकारी के पास न्याय के लिए जाने का निर्णय लिया है। वाम पार्षदों ने नगरपालिका चेयरमैन के खिलाफ अपना दायित्व ठीक से पालन नहीं करने व अनैतिक कार्यकलाप करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट नगरपालिका में 25 वार्ड है। तृणमूल संचालित नगरपालिका का 11 वार्ड वाममोर्चा के कब्जे में है। कुछ महीने पहले चकभृगु ग्राम पंचायत के कुछ संसदीय क्षेत्र बालुरघाट नगरपालिका में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस सिलसिले में अगस्त महीने के अंत में एक सरकारी विज्ञप्ति भी जारी की गई थी। जिसमें उल्लेख किया गया था कि चकभृगु ग्राम पंचायत का डाकरा, चकभृगु, गोविंदपुर व बेलाइन मौजे को बालुरघाट नगरपालिका में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। चार मौजे का आठ संसदीय क्षेत्र नगरपालिका में शामिल किये जाने के बावजूद वार्डो की संख्या नहीं बढ़ने की बात उल्लेख की गई थी। पहले की तरह 25 वार्ड ही रहेगा। इसी बीच शनिवार को बालूरघाट नगरपालिका में पार्षदों की एक सभा हुई। सभा में वार्ड के विस्तार करने के विषय पर नगरपालिका के चेयरमैन की वार्डो की संख्या घटाने की घोषणा का वाम पार्षदों ने तीव्र विरोध किया है।
वाम पार्षद तथा बालूरघाट नगरपालिका के विपक्ष की नेतृ सुचेता विश्वास का कहना है कि नगरपालिका चेयरमैन ने सभा में बालूरघाट शहर के 25 वार्डो को 22 वार्ड में तब्दील किये जाने की बात कही है। चकभृगु इलाके में तीन वार्ड शामिल किया जायेगा। शहर के कौन से तीन वार्डो को दूसरे वार्डो में शामिल किया जायेगा, इस बारे में चेयरमैन ने कोई खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है वामामोर्चा के छह वार्डो को तीन वार्डो में तब्दील किया जायेगा। इसको लेकर कोई लिखित प्रतिलिपि नगरपालिका की ओर से जारी नहीं की गयी है। अनैतिक रूप से चलाये जा रहे नगरपालिका बोर्ड के खिलाफ वाम पार्षदों ने जिला शासक तथा जिला नगर निगम चुनाव अधिकारी के पास जाने की जानकारी दी है।