दीवार लेखन को लेकर भाजपा-तृकां के बीच बवाल
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा और तृकां के बीच छत्तीस का आकड़ा साफ
संवाद सूत्र, बालुरघाट : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा और तृकां के बीच छत्तीस का आकड़ा साफ देखा जा सकता है। इसकी छाया दीवार लेखन पर भी देखी गई। दीवार पर भाजपा के प्रचार प्रसार को काटकर तृकां ने अपना नाम लिख दिया। कई जगह भाजपा को नाम मिटा दिया गया। साथ ही कई उम्मीदवरों को नामांकन पत्र जमा नहीं करने दिया। इसके विरोध में जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। तपन ब्लॉक के चंडीपुर ग्राम पंचायत के मदनाहार के विभिन्न इलाके में भाजपा का झंडा, बैनर आदि फाड़ दिया गया। इसे लेकर तपन थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
भाजपा के जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सेनगुप्ता ने बताया कि शासक दल हमें हिंसा के बल पर दबा कर रखना चाहती है। भय और हिंसा के दम पर तृकां चुनाव जीतना चाहती है। वहीं तृकां के नेता प्रवीर राय ने बताया कि तृकां पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।
कैप्शन : भाजपा के दीवार लेखन प्रचार के साथ छेड़छाड़