बालुरघाट जिला को भी लगा कोरोना का दाग, मिले तीन पॉजिटिव
संवाद सूत्रबालुरघाट कोरोना से अब तक दक्षिण दिनाजपुर अछूता था। प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण
संवाद सूत्र,बालुरघाट : कोरोना से अब तक दक्षिण दिनाजपुर अछूता था। प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण इसे रोके रखा गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रवासी मजदूरों के आगमन से इस जिले पर भी कोरोना का दाग लगा दिया है। दूसरों राज्यों व कोलकाता से आए तीन मजदूर कोरोना संक्रमित पाएं गए है। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनकी उम्र 25 से 30 के बीच की है। परिवार व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दो लोग कोलकाता के और एक बिहार से लौटे है। ये सभी लॉरी चालक व श्रमिक है। एक रोगी 12 मई को बालुरघाट को जिला लौटा था और एक रोगी एक सप्ताह पहले। 16 मई को तीनों के स्लाइबा की जांच की गयी। तीनों को रायगंज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की विशेष बैठक बुलाई गयी। कोलाकता से आए लॉरी चालक ने बताया कि वह 12 मई को डाकुनी से लौटे थें। घर पहुंचने से पहले स्वास्थ्य जांच के लिए कुशमांडी अस्पताल गया था। इसके बाद उसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया।
इस संबंध में भाजपा के बालुरघाट सांसद डॉ. सुकांत मजूदर ने बताया कि हमें पहले से आशंका थी कि बालुरघाट में कोरोना रोगी है। लेकिन प्रशासन ने इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं जिला अध्यक्षा व पूर्व सांसद ने बताया कि इसे लेकर हम प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहें है।